वर्षों पुराना फुट ओवरब्रिज (एफओबी)  निष्क्रिय हुआ

वर्षों पुराना फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निष्क्रिय हुआ

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-12-20 News
झाँसी । मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1910 के आस पास में निर्मित 115 वर्ष पुराना फुट ओवरब्रिज (एफओबी) आज अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। इस पुल को दो चरणों में निष्क्रिय किया गया । प्रथम चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 के बीच स्थित हिस्से को हटाया गया तथा द्वितीय चरण में (20.12.2024 को प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 4 के बीच स्थित हिस्से को हटाया गया। इस पुल को हटाए जाने के बाद प्लेटफॉर्म पर अब यात्रियों के आवागमन हेतु अधिक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे यात्री मूवमेंट में सुगमता होगी। -रिपोर्ट:- राकेश कुमार झाँसी, उत्तर प्रदेश