पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न

पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-12-20 News
झांसी । पत्रकार एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार एकता संघ के के डी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनिया एवं झांसी मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद झांसी के कस्बा समथर मे पत्रकार एकता संघ झाँसी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह गुर्जर के मुख्य अतिथ्य में पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न हुई । जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि बैठक हर महीने की जाएगी बैठक में मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के द्वारा जिला कार्यालय की रूप रेखा तैयार की गई नगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवियों को पत्रकार एकता संघ परिवार में जोड़ने की मुहिम चलाई गई एवं सदस्यता दिलाई जाएगी बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका पूर्व चेयरमेन एवं एडवोकेट हरि कृष्ण शिल्पकार प्रतिनिधि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उरई एवं वरिष्ठ पत्रकार उमा चरण अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, गया प्रसाद वर्मा एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास जन सेवा संस्थान, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सेवा निर्वित अध्यापक बुंदेलखंड विकास जन सेवा संस्थान सचिव व नारायण सिंह कुशवाहा पूर्व उपाध्यक्ष पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति समथर , जहूर अहमद तहसील अध्यक्ष मोंठ ,आरिफ अली नगर अध्यक्ष समथर, रश्मि खान ,धर्मेन्द्र उदैनिया, अजय राठौर, अरुण कुमार खरे ,जय प्रकाश सोनकर, संजू कुमार सहित आदि पत्रकार एवं समाज सेवी उपस्थित रहें अन्त में सभी का अभार व्यक्त नगर अध्यक्ष समथर आरिफ अली ने किया।