थाना प्रभारी के कार्यों की क्षेत्र में हो रही है काफी प्रशंसाएं

थाना प्रभारी के कार्यों की क्षेत्र में हो रही है काफी प्रशंसाएं

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-12-17 News
झाँसी। चिरगांव झांसी थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे इस समय काफी सुर्खियों में आ रहे हैं प्रतिदिन कोई ना कोई समाज हित में ऐसा कार्य करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है वहीं कुछ दिन पहले अचानक विद्यालय जाकर बच्चों के मन से पुलिस का खौफ दूर करने का प्रयास किया और काफी कुछ शिक्षा भी दी वहीं आज चिरगांव थाना परिसर में फरियादों को बैठने के लिए सीमेंट कुर्सियों की व्यवस्था की और जगह-जगह अलाव लगाने के लिए लड़कियों की भी व्यवस्था की वही जब प्रभारी निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि जो गरीब वृद्ध पुरुष लोग होते हैं वह कुर्सियों पर बैठने के लिए काफी विचार करते हैं और जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां दी जाती हैं तो वह खड़े-खड़े ही अपनी फरियादों को सुना कर चले जाते हैं इसी को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने आज थाना परिसर में करीब एक दर्जन सीमेंट कुर्सियों की व्यवस्था की है जिससे वृद्ध महिलाएं पुरुष आकर उन कुर्सियों पर बैठे और अपनी समस्या सुनाएं वहीं प्रभारी निरीक्षक द्वारा चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कराई गई वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया की अभी सर्दी के मौसम में जो रात्रि में यात्री आते हैं तो वह जब वाहन से उतर कर अपने घर के लिए जाते हैं तो उन्हें अलाव से कुछ सर्दी में राहत मिले और वही रात्रि में जो चौकीदार या बीट दरोगा गस्त के लिए जाते हैं तो सर्दी से उन्हें भी थोड़ी राहत महसूस हो इन्हीं कार्यों को देखकर नगर व क्षेत्र की जनता प्रभारी निरीक्षक की काफी प्रशंसा कर रहे हैं