डीआईजी झाँसी द्वारा प्रस्तावित पदयात्रा के सम्बन्ध में गोष्ठी कर जारी किये दिशा निर्देश

डीआईजी झाँसी द्वारा प्रस्तावित पदयात्रा के सम्बन्ध में गोष्ठी कर जारी किये दिशा निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-11-20 News
झाँसी- जनपद झाँसी में दिनांक 21.11.2024 से 29.11.2024 तक बागेश्वर धाम जिला छतरपुर, म0प्र0 से प्रारम्भ होकर श्री रामराजा सरकार ओरछा धाम जनपद निवाड़ी म0प्र0 तक पदयात्रा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आयुक्त महोदय, झाॅसी मण्डल विमल कुमार दुबे व पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाॅसी परिक्षेत्र, झाॅसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद झाॅसी के थाना क्षेत्रों में पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम वाले स्थानों का स्थलीय जायजा लिया गया। कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के उपरान्त डीआईजी महोदय द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गए- ➡️ पदयात्रा के दौरान समस्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट/माल वाहक वाहन, कृषि वाहन, ई-रिक्शा, आटो, टैक्सी, कैब, लोडर, ट्रैक्टर ट्राली एवं बस आदि को नियंत्रित करने हेतु यातायात पुलिस बल लगाया जाये। ➡️ भीड/भगदड़ की स्थिति निर्मित न हो, इस बावत् श्रृद्धालुओं, आगंतुकों का पूर्वाकलन कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगायी जाये। ➡️ पदयात्रा के रूट पर 03 कण्ट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी करने के निर्देश दिए l ➡️ पदयात्रा के दौरान बिजली, पेयजल, दवाईयां, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें। ➡️ ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर/डी.जे.) हेतु उच्चतम न्यायालय व शासन द्वारा पारित आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाये। ➡️ पदयात्रा के दौरान भड़काऊ एवं आपत्तिजनक नारे/गाने न बजाये जाने हेतु बागेश्वर जनसेवा समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों एवं सेवादारों को पूर्व से ही अवगत कराते हुए सख्ती से पालन कराया जाये। ➡️ पदयात्रा में सम्मिलित जन समुदाय में संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निरन्तर निगाह रखी जाये। ➡️ किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में रिजर्व पुलिस बल मय बलवा ड्रिल उपकरणों के साथ रखा जाये साथ ही अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया जाये। ➡️ पदयात्रा प्रारम्भ होने से समापन होने तक पुलिस अधीक्षक, छतरपुर व पुलिस अधीक्षक, निवाड़ी से निरन्तर समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान करना सुनिश्चित करें। इसी अनुकम में अधीनस्थों को अपने समकक्ष संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। ➡️ सुरक्षा प्रबन्ध में नियुक्त थाना प्रभारी एवं उनसे उच्चाधिकारीगण अपने वाहनों में लाउड हेलर/पी०ए० सिस्टम की व्यवस्था अवश्य रखें। ➡️ डियूटी के समय प्रत्येक प्वाइंट पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को वायरलेस सेट के साथ डियूटी करने के सम्बन्ध में पूर्व में ही भलीभांति ब्रीफ कर दिया जाये। ➡️ स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अभिसूचना तन्त्र को विशेष रूप से सतर्क किये जाने की आवश्यकता है। ➡️ पदयात्रा के दौरान यात्रा के रूट/रुकने के स्थानों तथा उनके आस पास ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी किये जाने के निर्देश l ➡️ पदयात्रा के दौरान रुकने के स्थानों एवं यात्रा के साथ फायर सर्विस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखें। समीक्षा गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी झांसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, सहित पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण झांसी, क्षेत्राधिकारी यातायात व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें। मौके पर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।