एक दिवसीय कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

एक दिवसीय कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-11-13 News
झांसी। जनपद की प्रमुख सामाजिक संस्था अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज दिनाँक 14 नवंबर को अपराह्न 1.30 बजे शिव उत्सव गृह (शिव टेंट हाऊस) चिरगांव में एक दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का आयोजन संस्था के 28वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है। संस्था के कार्यक्रम संयोजक प्रेम प्रकाश अग्रवाल एवं सह संयोजक रुद्राक्ष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संवाद कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती से संबंधित नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में किसानों को खेती के खर्च में कमी, उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, खेती में जोखिम को कम करने तथा प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यशाला में भाग लें। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम विहारी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी, जिला पंचायत सदस्य गोलू महाते शामिल होंगे। अनुरागिनी संस्था अपने सेवा कार्यों के 28 वर्ष पूर्ण कर रही है और इस सेवा सप्ताह के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाजसेवा के प्रति अपने समर्पण को और मजबूत कर रही है।