अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी‌ की बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में हुई सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी‌ की बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में हुई सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-11-10 News
सुलतानपुर। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर सांसद मार्ग नई दिल्ली में सम्पन्न हुए आईवीएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पधारे मुख्य अतिथि हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल को पत्रकार एकता संघ , मानव अधिकार संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी व नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने अपने न्यूज़ आर्टिकल संग्रह बुक को भेंट किया। विदित हो कि भारत सहित दुनिया भर के करोड़ों वैश्य समुदाय का सबसे शक्तिशाली संगठन इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर , सांसद मार्ग,नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा अजय कुमार गुप्ता के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में देश विदेश से पधारे पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राम निवास गुप्ता एवं महिला विंग अध्यक्ष डा मीना गुप्ता द्वारा किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल ने पिछले साल की सम्पूर्ण गतिविधियों को विस्तारपूर्वक सदन में रखा जिसे सदन ने विधिवत पास किया। उक्त बैठक बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान परिचय सत्र में सुल्तानपुर से गये पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने‌ उनसे मुलाकात कर उ प्र व पूर्वांचल क्षेत्र के वैश्य समुदाय के हितों को लेकर व्यापक चर्चा किया।