
रानी झांसी स्वरूप प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ
झाँसी | दीपांजलि कार्यक्रम हेतु संयोजक मानव विकास संस्थान द्वारा इंजी पी एन गुप्ता की अध्यक्षता में संस्थान से संबद्ध एसोसिएट मातृशक्ति नीमा की पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रतिभा भार्गव एवं पार्थ फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रन्जना सिंह बुंदेला के साथ राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका व विद्यालय प्रबन्धक मोनिका तिवारी एवं मोहित मिश्रा ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुये प्रतियोगिता का श्री गणेश किया गया। रानी स्वरूप में आयीं सभी बालिकाओं ने अपनी सम्पूर्ण सामर्थ्य से अपनी प्रस्तुति दीं। यति , दिव्या , परिधि, जीविका , काव्या , समृद्धि , परी , खुशी , दिव्यांशी , रितु , प्रांजल , रिजा , रीता व कनक ने प्रतिभागिता कर अपना प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने की योग्यता पक्की की। इस अवसर पर हुमा, सिमरन , महजबी , शिफा , अभिलाषा , आस्था , साहिबा , मनीषा , कशिश , हर्षिता , प्रियंका , निधि , राधा , सुरभि , सानिया , मुस्कान आदि शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया।