
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: शिकायतों के बावजूद नहीं बदला बिजली खम्बा, टूटकर मकान पर गिरा,बाल – बाल बचें लोग,बड़ा हादसा टला
झाँसी | बिजली विभाग की लापरवाही के चलते व शिकायतों के बावजूद एक जर्जर खम्बें को नहीं बदला गया,जिस कारण शनिवार को बिजली का खम्बा एक मकान पर गिर गया, जिससे लोग बाल बाल बच गए और एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। घटना से मौहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शनिवार को वार्ड 60 में गणेश वाटिका लॉज, शंकर जी के मंदिर के निकट एक जर्जर खम्बा दोपहर अचानक टूटकर एक मकान पर जा गिरा, जिससे मौहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौहल्ले वासियों ने बिजली विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगो ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर बिद्युत खम्बे को बदलने के लिए मौखिक रूप से कहा गया था, परन्तु उन्होंने एक नहीं मानी,जिस कारण आज यह हादसा हो गया। जिसमे कोई हताहत नहीं हुआ