23 व्यक्तियों को  सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करते पकड़ा, सभी पर की गई कार्रवाई

23 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करते पकड़ा, सभी पर की गई कार्रवाई

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-11-10 News
झांसी: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में माह अक्टूबर में पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा बीते एक सप्ताह के कार्यों की समीक्षा की और अभियान की जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान करने वालों पर सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आबकारी विभाग की राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी लेते हुए दिए गए लक्ष्य की पूर्ति हेतु किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु रणनीति बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने हेतु आबकारी विभाग में ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। ‌‌ जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने से कहा कि जनपद में स्थित समस्त होटल/ रेस्टोरेंट के मैनेजर/स्वामी व राष्ट्रीय/राज्जीय राजमार्ग पर बने ढोबों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में बिना वैध लाइसेंस के मदिरा ना परोसी/पिलाई जाए और ना ही बिना लाइसेंस के कोई शराब पार्टी आयोजित की जाए।यदि निरीक्षण के दौरान ऐसा होता पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में भी लगातार छापामार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने टीम द्वारा अब तक 23 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करते पकड़े जाने पर की गई कार्रवाही पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी झांसी, सिटी मजिस्ट्रेट झांसी व पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर झांसी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों इलाहाबाद बैंक चौराहा, जीवनशाह चौराहा, परशुराम चौराहा, सदर बाजार, मेडिकल कॉलेज आदि स्थानों पर मदिरापान करने वाले व्यक्तियों को नवाबाद पुलिस और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा हिरासत में लेकर नवाबाद थाने में विधिक कार्यवाही की गई और दुकानदारों के साथ उपस्थित लोगों को भी हिदायत दी गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें और क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वाले, ऐसे स्थान जहां अवैध शराब निर्मित किए जाने की संभावना है या भंडारण है। उन स्थानों पर दल बल के साथ दबिश देते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें, उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों को नष्ट कर दिया जाए ताकि भविष्य में शराब निर्मित ना की जा सके। इस मौके पर आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम को किए गए कार्य पर बधाई देते हुए आगे भी इसी मनोयोग से काम करने की सलाह दी।