
नमो इंडिया मोदनवाल विंग उत्तर प्रदेश की स्टेट कमेटी में शामिल हुए हीरा मोदनवाल
सुलतानपुर। वैश्य समाज की सबसे शक्तिशाली संगठन इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन से सम्बद्ध नमो इंडिया अर्थात नेशनल मोदकवाल आर्गनाइजेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने राष्ट्रीय सचिव आशीष हलवाई मुम्बई की सहमति से शाहगंज जौनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गुप्ता एवं शिवेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में पीढ़ी चौराहा के वरिष्ठ व्यापारी नेता हीरा मोदनवाल को नमो इंडिया की सदस्यता प्रदान करते हुए उनको मोदनवाल विंग उत्तर प्रदेश की स्टेट कमेटी में शामिल किया। विदित हो कि नमो इंडिया सर्व वैश्य समाज की एकता के लिए सदैव समर्पित रहते हुए मोदकवंशियों के विभिन्न घटक मोदनवाल, मद्धेशिया व यज्ञसेनी समाज जिसकी आबादी पूरे भारतवर्ष में लगभग तीन करोड़ है, को राजनैतिक रूप से एकजुट करके एक फोरम पर लाने का निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर हीरा मोदनवाल ने नमो इंडिया की राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान व अपने कनिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठा कर संगठन को पहले अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। आज का दौर सामाजिक एकता के साथ कार्य करने का दौर है। समाज के कुछ अगुआकारों द्वारा उनकी नकारात्मक कार्य-प्रणाली के चलते मोदनवाल समाज की एकता लगातार विखंडित होती रही। नमो इंडिया मोदनवाल विंग पूरे प्रदेश के मोदनवाल समाज को संगठित कर अपने अन्य घटक मद्धेशिया व यज्ञसेनी समाज के साथ सामंजस्य बैठा कर प्रदेश की राजनीति में मोदकवंशियों की एक सशक्त उपस्थिति दर्ज करायेगी।