
रक्सा में हुआ खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन
झांसी- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल जनपद झांसी के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2024 25 की उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड बबीना के ब्राइट जेम्स मोंटेसरी स्कूल रक्सा में दिनांक 6.11.2024 से शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्घाटन रक्सा प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत एवं कोटखेरा प्रधान राम मिलन यादव द्वारा किया गया उन्होंने अपने आशीष बच्चन से आए हुए प्रतिभागियों को फिट रहने का एवं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया विद्यालय विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुशवाहा एवं प्रबंधक विलास गुप्ता उपस्थित रहे ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में एथलीट वॉलीबॉल कबड्डी कुश्ती फुटबॉल भारत तोलन जूडो एवं बैडमिंटन सहित कुल 8 खेल विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर वर्ग में बालक पुरुष तथा बाल का महिला खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया गया कबड्डी सीनियर वर्ग में रक्षा की टीम विजय रही कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी की टीम विजय रही भी वॉलीबॉल जूनियर वर्ग में के बी स्कूल बबीना की टीम विजय रही वॉलीबॉल सब जूनियर युवक वर्ग ब्राइट जेम्स मॉन्टेसरी विद्यालय की टीम विजय रही 100 मिटर जूनियर में में सिंह सब जूनियर में हरदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 200 मी में जूनियर बालक वर्ग में कार्तिक एवं 400 मिटर जूनियर बालक बार में रिंकू सिंह प्रथम रहे बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में वेदांत योगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया लंबी कूद जूनियर बालिका में काजल प्रथम रही एवं बालकों में शिवा साहू प्रथम रहे जैवलिन एवं हाई जंप में गोलू राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कुश्ती जूनियर वर्ग में 70 किलो में कपिल यादव एवं जूनियर 57 किलोग्राम में दीपक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस कार्यक्रम के उपलक्ष में प्रशांत सिंह जादौन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुर्वेदिक अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया इसके अंतर्गत मंगल दल अध्यक्ष गजेंद्र प्रजापति एवं मंगल दल के सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई गई जिसमें गोलू राजपूत गोलू कुशवाहा अभय कुशवाहा राघवेंद्र सुनील पीयूष शरद राय कार्तिक राय सुरेश सर एवं मंगल दल अध्यक्ष रक्सा संदीप राजपूत आदि युवा साथी द्वारा सहयोग किया गया विकासखंड बबीना से विजेता प्रतिभागी जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे