
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय अखण्डता दिवस
झाँसी - पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा रेंज कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती से पूर्व आज कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की फ़ोटो पर पुष्प माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलायी गयी।