
विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ने निकाली जागरूकता रैली
झाँसी | विश्व में पोलियो वापिसी के खतरे को गंभीरता से लेते हुए रोटरी इंटरनेशनल के आव्हान पर 21 अक्टूबर से 14 नवंबर तक पोलियो जागरूकता पखवाड़ा मनाने के संकल्प के साथ विश्व पोलियो दिवस पर सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे पी.के भटनागर के नेतृत्व में झांसी के चारों क्लब्स रोटरी क्लब ऑफ झांसी, रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी, रोटरी क्लब ऑफ झांसी सिटी और रोटरी क्लब ऑफ झांसी फोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली निकाली गई जो लक्ष्मीबाई पार्क में एक सभा के साथ समाप्त हुई , उक्त अवसर पर पोलियो वापिसी को खतरे की घंटी मानते हुए रोटे आशीष अग्रवाल , विकास पाण्डेय, डा डी के ओमर, तेजेंदर सिंह , डा मयंक बंसल , राजीव रंजन , संजय शर्मा , यश चावला , लक्ष्मी नारायण सिजरिया ने अपने विचार रखे तथा रोटे० डा० प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक मसुन्दरा, सुश्रुत मिश्रा, रोहित अग्रवाल , सुनील नायक , प्रमोद जैन ,श्वेता चावला , पूजा अग्रवाल ,बद्री प्रसाद अग्रवाल, चितरंजन गोस्वामी, अशोक अग्रवाल, विजय कुमार खरे , रूपेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, धीरेन्द्र यादव , चतुर्भुज शर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक साहू आदि ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति से रैली को सफल बनाया , कार्यक्रम का संचालन सचिव सी बी राय तरुण ने एवं सहा मंडलाध्यक्ष रोटे पी के भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।