तीन दिवसीय कार्यशाला मै छात्रों ने सीखा डेटा विश्लेषण के गुण।

तीन दिवसीय कार्यशाला मै छात्रों ने सीखा डेटा विश्लेषण के गुण।

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-10-25 News
झाँसी | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल में डेटा साइंस कार्यशाला ,एक्सेल का उपयोग करके व्यवसाय और अनुसंधान विश्लेषण 'का सफल आयोजन हुआ। समन्वयक डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला के लिए 238 छात्रों ने आवेदन किया था इसकी स्क्रीनिंग के बाद 50 छात्रों का चयन कार्यशाला के लिए किया। दिनांक 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक 3 दिवसीय कार्यशाला हुई जिसमें उद्योग विशेषज्ञ शिव महिमा ओझा जी ने छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग दी।इसमें पहले दिन उन्होंने हमे एक्सेल क्यों आना चाहिए, कंपनियां जो एक्सेल के लिए हायरिंग करती है, और एक्सेल के सूत्रों और ग्राफ पर बल दिया। दूसरे दिन उन्होंने सांख्यिकी और अनुसंधान पर बल दिया जिसमें केंद्रीय प्रवृत्ति के उपाय, फैलाव के उपाय को समझाया तथा अंतिम दिन उन्होंने प्रतिगमन विश्लेषण पर ज्यादा बल दिया और छात्रों के आकलन हेतु एक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमे अर्णव तिवारी (प्रथम), आर्यन पुंडीर (द्वितीय) एवं आदित्य कुमार भास्कर (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो0 सीबी सिंह रहे उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आज के दौर में एक्सेल की भूमिका पर जोर दिया, वही डॉ0 अतुल गोयल ने बताया कि आज के दौर में बड़ी बड़ी कंपनियां भी एक्सेल पर काम कर रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में में एक्सेल की भूमिका पर जोर दिया । अंत में ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो0 एमएम सिंह जी ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 संजय सेंगर, अंकित सिंह राठौर, संजय कुमार निषाद, शिखर कुमार त्रिपाठी, अभिनव दीक्षित, अनिकेत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।