थाना बड़ागांव का वार्षिक निरीक्षण/समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

थाना बड़ागांव का वार्षिक निरीक्षण/समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-10-25 News
झाँसी - पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के प्रस्तावित वृहद वार्षिक निरीक्षण के क्रम में देर शाम थाना बड़ागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, CCTNS, IGRS, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, थाना परिसर, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, आदि का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टरों के अभिलेखों की प्रविष्टियों को चेककर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये। ➡️ थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई व रखरखाव करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जब्त वाहनों की नीलामी व माल निस्तारण कराने का निर्देश दिये गये। ➡️ थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों से बीट की जानकारी की गयी तथा थाने पर नियुक्त आरक्षी/महिला आरक्षी को बीट वितरण कर बीट क्षेत्र की जानकारी बीट बुक में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा हल्का दरोगा बीट कांस्टेबल और ग्राम चौकीदार मिलजुल कर अभिसूचना तंत्र मजबूत करें। ➡️ थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट व गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जेल भेजे गये अपराधियो के चिन्हीकरण रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, टॉप-10 रजिस्टर, भूमाफिया रजिस्टर, फ्लाई शीट व एच.एस. रजिस्टर आदि का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । ➡️ डीआईजी महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान विवेचकों को विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिये गए है ➡️ कुख्यात/जघन्य अपराधों में सम्मलित अपराधियों पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर रासुका, गैगंस्टर व धारा 14(1) गैगंस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान प्रदान व सहयोग हेतु ग्राम सुरक्षा समिति की वैठक कर दायित्वों को निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया। ➡️ शस्त्रागार व मालखाना का भ्रमण कर शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रयोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने तथा लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिये गये। ➡️ थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अच्छी वर्दी धारण करने तथा जनता के साथ मृदुभाषी रहते हुये थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुनकर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुये अभियोग पंजीकृत करने तथा अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये, बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों सम्बन्धी अपराधों में संवेदनशीलता दिखाते हुये अविलम्व यथोचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। ➡️ थाना क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी आदि के विरूद्ध सघन चेकिंग के निर्देश दिये गये तथा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, संदिग्ध स्थानों पर निरन्तर पैदल गस्त करते हुये भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये गये। ➡️ सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री को पोस्ट, शेयर न करने तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करने हेतु लोगो को जागरूक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।