
अधीक्षण अभियंता ने किया नहरों की सिल्ट सफाई का निरीक्षण
झाँसी। सिंचाई निर्माण खण्ड चतुर्थ मंडल के अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बेतबा नहर प्रखण्ड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार एवं सहायक अभियंता मनीष चौधरी के साथ गुरसराय नहर प्रणाली की नहरों से सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया।अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जाकर गुरसराय रजवाहा,अस्ता रजवाहा, बंगरा बंगरी, चंदवारी, बेरवाई, भस्नेह रजवाहा आदि नहरों का निरीक्षण किया एवं की गयी सिल्ट सफाई के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुये अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि नहरों की साफ सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। बेतवा नहर प्रखण्ड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नहरों के लिये रोस्टर तय कर लिया। रबी सीजन की तैयारियां हो गयी है। गुरसराय मुख्य नहर सिंचाई के लिए खोल दी गयी है तथा शेष नहरों का संचालन दीवावली बाद खोल दिया जायेगा।