“दिव्यांगजन सशक्तिकरण : चुनौतियाँ एवं समाधान” पुस्तक का हुआ विमोचन

“दिव्यांगजन सशक्तिकरण : चुनौतियाँ एवं समाधान” पुस्तक का हुआ विमोचन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-10-24 News
झाँसी | बीपीएस महिला विश्वविद्यालय सोनीपत में आयोजित नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इण्डिया के 12वें वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ मुहम्मद नईम एवं डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि लखनऊ के समाज कार्य विभाग के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ रुपेश कुमार सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “दिव्यांगजन सशक्तिकरण : चुनौतियाँ एवं समाधान” बीपीएस विवि की कुलपति प्रो सुदेश, राष्ट्रीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली की अध्यक्ष प्रो शरणजीत कौर, समाज कार्य व्यवसाय शिक्षण के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक प्रो संजय भट्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामियाँ विवि नई दिल्ली की प्रो नीलम सुकर्णमणि, बीपीएस विवि के सामाजिक संकाय के अधिष्ठाता प्रो रविभूषण, प्रो केशव बाल्के, नपस्वी अध्यक्ष प्रो आर पी द्विवेदी, प्रो मंजू पवार आदि द्वारा विमोचन किया गया। डॉ मुहम्मद नईम ने बताया कि पुस्तक को पाँच उपशीर्षकों में बाँट कर दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, आजीविका आदि विषयों पर उन्नीस आलेखों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक अध्ययन और शोध की दृष्टि से शोधार्थियों, विद्यार्थियों, स्वैच्छिक संस्थानों, नागर समाज एवं नीति निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।