
सीएससी से मत्स्य उद्योग से जुड़े लोगों का रजिस्ट्रेशन शुरू
झांसी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा अब सभी मत्स्य उद्योग से जुड़े लोगों का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। डा. इस क्रम में जिले में भी सभी कॉमन के सर्विस सेंटर (सीएससी) पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े लोगों का एक डाटा तैयार करना है जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगो को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में तेजी से सुधार किया जा सके। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के बाद अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए उनको सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 1900 रजिस्टर्ड मछुआरे हैं। उनका तो पंजीकरण होना है साथ ही साथ जो लोग भी इस व्यवसाय से जुड़े हैं वह लोग भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी पात्र लोग अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर दस्तावेज (आधार, पैन, बैंक पासबुक, फोटो मोबाइल) लेकर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन निशुल्क कराएं। इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाएं।