
दशहरा मिलन समारोह में पाल बघेल धनगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा।
झांसी । राजकीय संग्रहालय झांसी में पाल बघेल धनगर महासभा की जिला स्तरीय बैठक हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पाल धनगर महासभा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल जी रहे सर्वप्रथम लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया तपश्चात समाज की कुरुतियो, राजनैतिक शैक्षिक जरूरतों पर बल दिया। कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व जिला अध्यक्ष विजय दो हकीम पाल संजय पाल, बिहारी पाल ठेकेदार सुरेश पाल डिंपल प्रभा पाल, रानी पाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पाल जी ने बताया कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है हम सभी को एक दूसरे के सुख दुख में एक दूसरे का साथ देना है और सभी को बच्चों की शिक्षा में आगे करने के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम में सभी जनों ने एकमत होकर एडवोकेट भरत पाल रेवन को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। पाल बघेल धनगर समाज के समस्त वरिष्ठ लोगों ने अपने-अपने वक्तव्य देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा डॉक्टर राजपाल द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें घनश्याम पाल प्रधान बहादुर पाल प्रधान हर प्रसाद पाल प्रधान कालीचरण पाल प्रधान कमलेश पाल जितेंद्र पाल चंद्रपाल चंद्रशेखर रवि पाल हरि सिंह घाटी जागेश्वर पाल अमर सिंह पाल जीवन राम प्रसाद पाल गोविंद पाल रनमत रामबक्स पाल धर्मेंद्र पाल ओमप्रकाश पाल सुरेंद्र पाल अमर सिंह पाल रामसिंह पाल बालकिशन दादी पाल किशोरी पाल पारस पाल राम रतन पाल नीरज पाल अशोक पाल, शिवचरन पाल एवं पाल बघेल धनगर समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । सभा का संचालन एडवोकेट भरत पाल रेवन तथा कार्यक्रम का आभार व्यक्त नीरज सिंह ने किया।