
भारत को जानों प्रतियोगिता में कु० जयंती राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
झांसी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के शाखा अध्यक्ष डॉ कृष्णमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि विनोद सरावगी, प्रान्तीय महासचिव भारत विकास परिषद, विशिष्ट अतिथि अशोक बिलगैंया एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिंह के आतिथ्य में भारत को जानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 06 स्कूलों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रतियोगिता के अंतिम दौर में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं पचकुइंया चौराहा स्थित गोयनका पब्लिक स्कूल चयनित किये गये। जूनियर वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कु0 सोनिया पारस एवं कु0 कौशिकी ने प्रथम, गोयनका पब्लिक स्कूल से राजशेखर एवं शिवाजी साहू ने द्वितीय, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से कु0 लक्षिका शाक्य एवं दीपिका राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से कु0 जयंती राजपूत एवं स्नेहा जोशी ने प्रथम, गोयनका पब्लिक स्कूल से कृष्ण मल्होत्रा एवं वैष्णवी कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में मुख्य अतिथा एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक अनूप खन्ना एवं श्रीमती भावना सरांया द्वारा सुन्दर संचालन करते हुए प्रतियोगिता के मध्य बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया। तत्समय शाखा की प्रथम महिला म॔जू अग्रवाल, अनुपमा खन्ना, दिनेश यादव, संजय अरोरा, कु0 ऋषि अरोरा एवं अमित सरांया उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव अनिल कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।