
सर्राफा व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, अभिसूचना तंत्र से करें जानकारी साझा
झाॅसी:- आयुक्त महोदय झाॅसी मण्डल विमल कुमार दुबे व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद झाॅसी महानगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार, काली माता मंदिर पचकुइयां सहित अन्य क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पण्डालों, मंदिरों, रावण पुतला दहन स्थल, मिश्रित आबादी सहित आदि क्षेेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस प्रबन्ध, रूट व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि सभी पहलुओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। डीआईजी महोदय द्वारा विजयदशमी (दशहरा) पर्व के दृष्टिगत रावण दहन स्थल का जायजा लिया गया, इस दौरान रावण दहन स्थल पर अग्निशमन उपकरणों, बिजली, पानी व्यवस्था, सीसीटीवी, बैरीकेड/बैरियर सहित आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गए है। आगामी धनतेरस, दीपावली के तहत अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है जिसके तहत सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों, व्यवसायिक सस्थांनों के प्रमुख, संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही सर्राफा बाजार क्षेत्रों में पुलिस पिकेट व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये गए है। महोदय द्वारा रेंज के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को दुर्गा पण्डालों, मन्दिरों, रामलीला मंचन स्थलों के आसपास लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखते हुए सकुशल सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए गए है साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत निरन्तर पैदलगश्त, वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा अराजकतत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।