झाँसी। बड़ा बाजार के डा0 मिसुरिया वाली गली की नुक्कड़ पर स्थित देवी के चबूतरे पर माँ दुर्गा के भक्तों ने गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विशाल देवी का पाण्डाल सजाया जिसमें रोज सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। उक्त देवी पाण्डाल में गत रात्रि विशाल खाटू श्याम जी का भव्य दरबार लगाया गया और पूरी रात्रि भजन कीर्तन किये गये। महिलाओं एवं बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान पहन श्याम बाबा एवं माँ के संकीर्तन का आनन्द लेते हुये नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाई।