आईजीआरएस निस्तारण में झाँसी मंडल ने  पांचवी बार प्राप्त किया बनाया  प्रथम स्थान

आईजीआरएस निस्तारण में झाँसी मंडल ने पांचवी बार प्राप्त किया बनाया प्रथम स्थान

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-10-08 News
झाँसी । मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली में सितम्बर 2024 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह सितम्बर 2024 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह-सितम्बर, 2024 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने वर्ष 2024 में लगातार पांचवी बार प्रथम रैंक प्राप्त की है एवं उत्तर प्रदेश के जिलों की रैंकिग में रेंज के समस्त जनपद झॉसी / जालौन /ललितपुर नें भी प्रथम रैंक प्राप्त की है । डी.आई.जी. द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झॉसी / पुलिस अधीक्षक जालौन /पुलिस अधीक्षक ललितपुर को आई.जी.आर.एस. शिकायतों के समाधान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से पूर्ण मनोयोग से जनशिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है । शासन की मंशानुसार डीआईजी महोदय द्वारा रेंज के जनपदों में भयमुक्त वातावरण बनाये रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दिये जाने एवं एंटी रोमियों स्क्वाड को निरन्तर क्रियाशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये है।