जनपद ललितपुर-भ्रमण/निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा बैठक

जनपद ललितपुर-भ्रमण/निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा बैठक

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-10-04 News
झाँसी । पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी कलानिधि नैथानी ने जनपद ललितपुर के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक व जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ शारदीय नवरात्र, आगामी त्यौहार विजयदशमी, धनतेरस, दीपावली व अन्य आयोजनों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। डीआईजी ने नवरात्र से लेकर छठ पर्व तक जनपदीय पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये हैं। बीते वर्षों में त्योहारों के दौरान हुई छोटी-बड़ी घटना का आकलन कर कार्ययोजना बनाकर बीट सिपाही से लेकर चौकी, थाना व सर्किल में तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी फील्ड में निरन्तर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गया तथा महिला बीट को सशक्त करने हेतु आदेशित किया गया। दुर्गा पण्डालों व मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगायी जाने के साथ ही सभी दुर्गा पूजा कमेटियों से थाना और सर्किल पर संवाद करते हुए प्रतिमा विसर्जन का सुरक्षित रूट पूर्व से निर्धारित करने तथा पंडालों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गए है। अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये। सभी थाना प्रभारियों को अपने थानाक्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री, तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने के कड़े निर्देश दिये गए है साथ ही शराब ठेकों के आस-पास हुडदंग करने वाले लोगों पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अवैध पटाखा, बारूद फैक्ट्री किसी भी दशा में संचालित न होने पाये। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में आतिशबाजी लाइसेंस धारकों की सूची तैयार कर चेंकिग कर ले कि उनके द्वारा भण्डार क्षमता व नियमानुसार ही भण्डारण किया गया हो और अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त की गयी है। इसके अतिरिक्त अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालको पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है। ने Operation Conviction के तहत उच्चतम पैरवी कर अल्प समय में सजा दिलाये जाने वाले पैरोकारों को पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा/सहायता हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के क्रम में महिला बीट अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/गांवों में चैपाल लगाकर तथा स्कूल/कालेजों में जाकर उन्हें जागरूक करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाए एवं हेल्पलाइन नम्बरों व महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया जाये।डीआईजी ने बताया गया कि आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाये। पुलिस द्वारा आमजनमानस से वार्ता व सामंजस्य स्थापित कर उनमें सुरक्षा का अहसास दिलाया जाये साथ ही सभी पुलिस कार्मिक पूर्ण मनोयोग से अपराध नियन्त्रण, त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का लक्ष्य पूर्ण करें।