छात्रा के साथ रैगिंग व आत्महत्या की जांच हेतू दिया  जिलाधिकारी को ज्ञापन

छात्रा के साथ रैगिंग व आत्महत्या की जांच हेतू दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-30 News
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआ सागर में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या की घटना से हम सभी दुःखी एवं चिंतित हैं। यह केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है, बल्कि यह हमारे शिक्षा तंत्र और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न है। यह घटना हमें यह सोचने पर भी विवश करती है कि क्या हमारे विद्यालयों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं ? जब छात्रों को सही मार्गदर्शन और सहायता नहीं मिलती, तो ऐसे दुखद परिणाम सामने आते हैं। संपूर्ण घटना की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच की जाए, एवम् संबंधित दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद के सभी विद्यालयों में नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि छात्र अपनी समस्याओं को समझ सकें और उनके समाधान के लिए उचित सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जिला संयोजक हर्ष जैन, निखिल करेला, अभिषेक दुबे , विहान सिंह , फिरोज , भावना नहर, स्वाति , समीक्षा दुबे , विशाल अहिरवार अर्जुन यादव संकल्प कुशवाहा आशुतोष अग्निहोत्री , दीपेंद्र जाटव, आदित्य राज , सिल्पी रजक सहित अन्य विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।