पखवाडा के अंतर्गत झाँसी मंडल में वृहद स्वच्छता अभियान” चलाया गया

पखवाडा के अंतर्गत झाँसी मंडल में वृहद स्वच्छता अभियान” चलाया गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-30 News
झाँसी मंडल में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत "वृहद स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया । यह अभियान रेलवे परिसर / ट्रेनों के साथ साथ पूरे देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किये गए। आज के इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया | 1. कार्यालय और संस्थागत भवन: -झाँसी मंडल में स्थित सभी कार्यालयों और संस्थागत भवनों में सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान सभी रेल कर्मचारियों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ बनाएं रखने का सन्देश दिया गया । 2. रेलवे ट्रैक, स्टेशन और ट्रेनें: - इस अभियान के तहत मंडल के सभी रेलवे ट्रैक, स्टेशनों और ट्रेनों की सफाई की गयी । हमारा उद्देश्य है कि हमारे यात्रा स्थल स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हों, जिससे यात्रियों को एक सुखद और यादगार अनुभव प्राप्त हो। 3. जल निकाय (नदियाँ, झीलें, तालाब, नाले आदि): इस अभियान के अंतर्गत झाँसी मंडल में स्थित जल निकायों की साफ़-सफाई की गयी इस दौरान सभी को इन जल स्रोतों को साफ रखने और प्लास्टिक व अन्य कचरे का निपटान सही तरीके से करने के लिए प्रेरित किया गया | इसी कड़ी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर लायंस क्लब की सहभागिता के साथ आयोजित वृहद श्रमदान अभियान में अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य द्वारा स्वयं श्रमदान करते हुए, सभी को इस मुहीम में बढचढ कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया, इस दौरान DEnHM राजाराम राजपूत, स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक व पर्यवेक्षक द्वारा श्रमदान किया गया I वहीँ अधिकारीयों की एक टीम द्वारा ललितपुर स्टेशन पहुचकर श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित किया, उक्त कार्यक्रम में DEnHM राजाराम राजपूत, सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश सुमन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक व पर्यवेक्षक ने हिस्सा लिया I इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि सभी को जागरूक करना भी है कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आप सभी से अनुरोध है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करें।