
रेल कर्मियों का सेवा निवृति समारोह का हुआ आयोजन
झॉसी | झाँसी मंडल से माह अगस्त में सेवा निवृत हुए 26 रेल कर्मचारीयों हेतु सेवा निवृत्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रू. 06 करोड 90 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवापंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मैडल वितरण करने के उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। समारोह में वरि.मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक संतोष कुमार उपस्थित रहे।