यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क ह्रदय रोग शिविर का आयोजन होगा आज

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क ह्रदय रोग शिविर का आयोजन होगा आज

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-30 News
झाँसी | वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर ओरछा तिगैला रोड के पास स्तिथ यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से जागरुकता बढ़ाने के लिए वाकाथॉन का आयोजन किया गया. इसके तहत अस्पताल परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से वाकाथॉन का आयोजन किया. गया. चलता रहे मेरा दिल के तहत वॉकथॉन को सुबह अस्पताल परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस वाकाथॉन में डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, गोल्डन फेडरेशन, सीनियर सिटीजन सोसायटी, ग्राम प्रधान और एनजीओ आदि भी शामिल थे. प्रतिभागियों को टी-शर्ट और जलपान प्रदान किया गया. विश्व हृदय दिवस के अवसर पर, वाकाथॉन के बाद एक इंटरेक्टिव सेशन में हार्ट अटैक की रोकथाम और उसके उपचार के तरीकों पर चर्चा की गई. इस चर्चा को फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितिन चौधरी जनरल मैनेजर डॉ. विकास कुमार और डॉ राहुल रंजन की ओऱ से संबोधित किया गया. 'चिकित्सा बिरादरी की ओर से किए गए कुशल प्रयासों को सलाम' अस्पताल प्रबंधन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ नितिन चौधरी ने कहा, "हम सभी चिकित्सा बिरादरी की ओर से किए गए कुशल प्रयासों को सलाम करते हैं. स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अस्पताल की ओर से उठाया गया यह एक और रोगी केंद्रित कदम है. टीकाकरण अभियान के बावजूद, लोगों को अपने संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि सक्रिय जीवनशैली हृदय रोगों को दूर रखने के सर्वोत्तम और सस्ते तरीकों में से एक है." उन्होंने बताया की हृदय रोगों के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण खराब और गतिहीन जीवनशैली है. अधिकांश भारतीय आबादी हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में अभी भी अनजान है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की मदद से हम लोगों को जागरुक करना चाहते हैं. इस वाकाथॉन का उद्देश्य लोगों को हार्ट अटैक की रोकथाम और उसके उपचार के तरीकों के बारे में समझाना था. स्वस्थ आहार, चलना, व्यायाम और नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना इस के मुख्य पहलुओं में से एक है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखता है. इसके उपरांत हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितिन चौधरी ने बताया की यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विश्ब ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर 29 सितम्बर को सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक विशाल निःशुल्क ह्रदय रोग परमार्श शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में चिकित्सक परामर्श, ईसीजी, सुगर की जांच, बीपी की जाँच, बीएमआई जांच निःशुल्क की जाएगी. इस अवसर पर डॉ विकास कुमार, डॉ राहुल रंजन, डॉ शशांक सेठ आदि हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा.