रंगदार नहीं हैं पत्रकार, झूठे मुकदमे में फँसाया  गया पत्रकारों कोः पत्रकार एकता संघ

रंगदार नहीं हैं पत्रकार, झूठे मुकदमे में फँसाया गया पत्रकारों कोः पत्रकार एकता संघ

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-27 News
झाँसी। नगर के दो नामजद व चार अन्य पत्रकारों के खिलाफ रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज करने के मामले में पुलिस के रुख पर पत्रकार एकता संघ ने कड़ा विरोध जताया है। इन पत्रकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308(3),351(2)और 191(2) जैसी गंभीर गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्रकार एकता संघ ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की है। बताते चले की दिन गुरुवार 26 सितम्बर को नबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल क्षेत्र में परिवार हॉस्पिटल में एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु की सूचना जब पत्रकारों को मिली. पत्रकार विष्णु प्रजापति व राहुल राजपूत व अन्य पत्रकार उक्त अस्पताल में कवरेज हेतू गए और वहाँ मौजूद अस्पताल संचालक ने पत्रकारों को कवरेज न करने के लिए धमकाया व झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी. घटना के मात्र एक घंटे के भीतर ही नबाबाद थाना पुलिस ने दो नामजद व चार अन्य पत्रकारों के खिलाफ ही मुकदमा लिख दिया । और एक पत्रकार को तुरंत ही नबाबाद थाना पुलिस ने अस्पताल जाकर गिरफ्तार कर लिया। वही पत्रकार एकता संघ के मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष ध्रुव दुबे के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार डीआईजी कार्यालय पहुंचकर उक्त घटना क्रम की जानकारी देते हुए रोष जताया और न्याय की मांग की । मंडल अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा है कि पत्रकार रंगदार व बदमाश नहीं हैं। हम इस घटना से स्तब्ध हैं कि नबाबाद पुलिस ने उक्त घनाक्रम में बिना जाँच कर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर तुरंत मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी भी कर ली । पत्रकार एकता संघ ने मांग करते हुए कहा की पूरे प्रकरण की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जाए। उन्होंने कहा, हम एफआईआर को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला मानते हैं जो अपनी साहसिक और स्वतंत्र रिपोर्टिंग, विश्लेषण और खुलासे के लिए प्रतिष्ठित है। पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कड़ी निंदा करते हैं। और उच्च अधिकारियों से अपील करते हैं कि वह निष्पक्ष और बिना किसी पक्षपात के अपना कर्तव्य निभाए, उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रोके और उचित जांच करे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष (महिला) स्पर्श गोस्वामी, मण्डल उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, पंकज, रामलखन तिवारी, मुस्ताक अली, अमित साहू, संजू गोस्वामी, हिमांशु मिश्रा, कविता, आदि पत्रकार मौजूद रहे ।