
स्वच्छता ही सेवा 2024” पखवाड़े के स्वच्छ भारत सांस्कृतिक महोत्सव दिवस का आयोजन
झाँसी । स्वच्छता ही सेवा 2024” पखवाड़े के अंतर्गत झाँसी मंडल में स्वच्छ भारत सांस्कृतिक महोत्सव दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के झाँसी, ग्वालियर, ललितपुर, बाँदा, खजुराहो, महोबा सहित अधिकतर स्टेशनों पर आयोजित कल्चरल इवेंट में स्कूली बच्चो तथा रेलवे नुक्कड़ नाटक टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक मंचन के दौरान प्रस्तुतकर्ताओं ने पखवाड़े के थीम “स्वभाव स्वच्छता दृ संस्कार स्वच्छता” को चरितार्थ कर प्रदर्शित करने का भी सफल प्रयास किया ।