
विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित विवेचनाओं की तत्काल समीक्षा करें, अपराधियों की संपत्ति करें कुर्क :- डीआईजी
झाँसी | पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्रीय पुलिस कार्यालय में जनपद झांसी, जालौन व ललितपुर के जनपद प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विभिन्न अपराधों जिसमें जघन्य/महिलाओं/बच्चों से सम्बन्धित अपराधों, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों आदि की समीक्षा कर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही आगामी माह अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी, धनतेरस व अन्य आयोजनों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.अपराध समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्रीमती सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक, एसपीओ देशराज मिश्र, जेडओ आर.के सिंह, सीओ एलआईयू अनिल कुमार पाण्डेय, एआरओ(रेडियो) प्रदीप कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।