पखवाड़े के  स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग दिवस का आयोजन

पखवाड़े के स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग दिवस का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-20 News
झाँसी। स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत मंडल में मण्डल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मण्डल खेलकूद अधिकारी मयंक शांडिल्य के निर्देशन में “स्वच्छ भारत स्पोर्ट्स मिशन लीग” का आयोजन किया गया प् उक्त थीम के अंतर्गत मंडल के ग्वालियर, ललितपुर, बाँदा, भारुआसुमेरपुर सहित विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों/रेलवे लोकेशनों पर हॉकी, बैडमिंटन मैच खेले गए तथा दर्शकों और खिलाडियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया प् इसी क्रम में ग्वालियर स्थित रेलवे हॉकी स्टेडियम में झाँसी व ग्वालियर हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी मैच तथा ग्वालियर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर वाणिज्य और परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने बैडमिंटन और बॉलीबॉल मैच और ललितपुर स्टेशन स्थित अधिकारी विश्राम गृह के गार्डन में वाणिज्य और परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने बैडमिंटन और बॉलीबॉल/फुटबॉल मैच सहित बाँदा का आयोजन किया गया । सभी लोकेशनों पर मैच के उपरांत सभी खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता सेवा अभियान के बारे में जागरूक किया गया। और सभी खिलाड़ियों को इस अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2024” पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ैठड स्पोर्ट्स लीग का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति अधिकतम जनमानस की भागीदारी सुनश्चित करना है प् इसी क्रम में स्पोर्ट्स के दौरान दर्शकों के बीच पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रेन्हे और दूसरों को जागरूक करने के संदेश भी दिये गए ।