
महिला कल्याण संगठन ने ऑन स्पॅाट निबन्ध प्रतियोगिता का किया आयोजन
झाँसी। महिला कल्याण संगठन, झांसी मंडल की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा के निर्देशन में झॉसी मण्डल के 05 शहरों झांसी, ग्वालियर, उरई, ललितपुर व बांदा में ऑन स्पॅाट निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्ग प्रथम ग्रुप- 6 से 9 वर्ष, द्वितीय ग्रुप- 9 से 12 वर्ष तथा तृतीय ग्रुप- 12 से 15 वर्ष में किया गया । प्रतियोगिता के प्रारंभ में रेलवे बोर्ड से प्राप्त सील बन्द लिफाफा खोला गया तथा ऑन स्पॉट निबन्ध प्रतियोगिता के विषय बताये। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिता का विषय अलग-अलग थे, जिसमें से किसी एक विषय पर प्रतिभागी को निबन्ध लिखना था। प्रतियोगिता के विषय आयु वर्ग के प्रथम ग्रुप (6 से 9 वर्ष)- दोस्त की जन्मदिन पार्टी या स्कूल में पसंदीदा समय, द्वितीय ग्रुप (9 से 12 वर्ष)- स्वच्छता का महत्व या आपके द्वारा खेला गया गेम, तृतीय ग्रुप (12 से 15 वर्ष)- प्रदूषण का प्रभाव और हम इसे कैसे नियंत्रित कर सकते है या विश्व बंधुत्व प्रतियोगियों ने प्रत्येक ग्रुप के अनुसार दिये गये विषयों में से एक विषय पर निबन्ध लिखा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों संगठन द्वारा उपहार दिया गया। प्रतियोगिता के बाद में बच्चों द्वारा लिखे निबन्ध व उनके लेखन क्षमता व सुलेख की प्रशंसा की तथा उन्हें दिनांक 22.09.2024 को रेलवे के सभी मण्डलो में एक साथ आयोजित होने वाली ड्राईंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कहा गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतियोगियों का नाम संगठन द्वारा बाद में घोषित किया जायेगा, जिसकी सूचना उन्हे मोबाईल द्वारा दी जायेगी। प्रतियोगिता में संगठन की सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमती मनुश्री सैनी, श्रीमती अकांक्षा गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता व श्रीमती संगीता नामा उपस्थित रहीं, जिन्होनें प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा प्रतियोगिता का आयोजन कराया।