कांग्रेस अनु. जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

कांग्रेस अनु. जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-14 News
झांसी | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चैयरमेन आलोक प्रसाद ने पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र वर्मा 'शीलू' को अनुसूचित जाति विभाग का झांसी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौपी है। उसका निर्वाह पूरी निष्ठा व मेहनत के साथ करूंगा। दलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जायेगा । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, महिला जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया, पी सी सी सदस्य मुन्नी देवी अहिरवार, अमीर चंद आर्य, राजकुमार सेन, हरिओम श्रीवास, राजकुमार फौजी,अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी,दिनेश कुमार वर्मा, सोहन तिवारी, वसीमउद्दीन, संजीव गुप्ता,इमरान खान, नीरज सेन, रोवेश खान आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।