
पुण्यतिथि पर फल एवं स्नेक्स वितरित
झांसी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झांसी के तत्वावधान में अतुल सिन्हा के सौजन्य से मां स्व. श्रीमती मिथलेश सिन्हा की पुण्यतिथि पर राजकीय चिकित्सालय के सभी वार्डो में फल एवं स्नेक्स आदि वितरित किए गये उक्त कार्यक्रम में प्रशान्त सक्सेना, आनन्द कुमार सक्सेना, सृष्टि सिन्हा, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना, उज्ज्वल शरण सिंह, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।