पर्युषण पर्व चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म तीर्थंकर सुविधिनाथ जी का निर्वाणोत्सव संपन्न

पर्युषण पर्व चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म तीर्थंकर सुविधिनाथ जी का निर्वाणोत्सव संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-11 News
झाँसी। दिगंबर जैन पंचायत समिति झांसी के तत्वाधान में जैनधर्म के दशलक्षण पर्व के अवसर पर चौथे दिन गांधी रोड स्थित बड़ा मंदिर जी में चतुर्मासरत मुनिसंघ के दर्शनार्थ, अभिषेक पूजन व देवदर्शन हेतु प्रतिदिन की भांति भारी वर्षा के बावजूद श्रावक श्राविकाओं की भीड़ लगी रही। प्रातःकाल आचार्य विशद सागर जी के ससंघ सान्निध्य में बड़ी संख्या में मौजूद श्रावकों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का अभिषेक एवम् शांतिधारा विद्वान डा. पुलक गोयल के निर्देशन में संपन्न हुई। शांतिधारा संजय सिंघई, मनोज सिंघई, राजीव भंडारी, नरेश जैन (नीटू) राकेश वैद्य आदि ने की। जैन धर्म के नवें तीर्थंकर पुष्पदंत (सुविधिनाथ) भगवान का निर्वाणोत्सव पर नित्यमह पूजन विधान के साथ अनेकों श्रावक श्राविकाओं ने अपूर्व भक्ति करते निर्वाण लाडू समर्पित किए । इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री विशद सागर ने उत्तमशौच धर्म पर बोलते हुए कहा कि शौच का अर्थ पवित्रता है। अपने हृदय में मद क्रोधादिक बढ़ाने वाली जितनी दुर्भावनायें हैं, उनमें सबसे प्रबल लोभ कषाय है, इस लोभ पर विजय पाना ही उत्तम शौच धर्म है। नित्य की भांति दोपहर में तेरहद्वीप विधान अनिल बाजा के निर्देशन में संपन्न हुआ। जैनधर्म के मूल ग्रंथ तत्वार्थ सूत्र की नियमित कक्षाये तपस्वी मुनिश्री विशाल सागर द्वारा ली जा रहीं जिसमे अनेकों श्राविकाएं ज्ञानार्जन कर रहीं हैं। इस अवसर पर सायंकालीन सामूहिक संगीतमय आरती विभिन्न सांस्कृतिक एवम ज्ञानवर्धक कार्यक्रम संपन्न हुए। शास्त्र सभा में विद्वान डा. पुलक गोयल (जबलपुर) ने उत्तम शौच धर्म की विस्तार से व्याख्या करते हुए मायाचारी से रहित सदाचारी जीवन जीने पर बल दिया। इस अवसर पर डा. के सी जैन, सुभाष जैन, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंघई, अनिल जैनको, गौतम जैन, आलोक जैन (बताशा) सुधीर जैन (रेलवे) कमल (चाय) मनोज अछरोनी, अमित प्रधान, शुभम, अंकुर जैन, नितिन सिंघई, दीपक मगरपुर, ऋषि जैन, पारस जैन, विवेक नायक, विनय आस्था, विवेक मवई, भामाशाह, राजकुमार भंडारी, विकास चिरगांव, रविंद्र कामरेड सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं मौजूद रही। सभा का संचालन सुनील जैनको ने व आभार एड अनूप जैन ने व्यक्त किया।