विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर किया असंतोष व्यक्त, मंत्री ने व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर किया असंतोष व्यक्त, मंत्री ने व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-06 News
झांसी | मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में चल रहे अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए झांसी विकास प्राधिकरण को अवैध कॉलोनी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण होने से पूर्व ही कार्य पर रोक लगाया जाना सुनिश्चित करें। जो भी कार्य किया जाए वह नियमानुसार ही सुनिश्चित निश्चित हो। विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री द्वारा विद्युत आपूर्ति को लेकर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि जनपद में नगरीय क्षेत्र का विकास तथा बीडा के कारण विद्युत आपूर्ति में की मांग में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए जल्द ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कार्य योजना बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी विद्युत विभाग को आड़े हाथ लिया और विभाग की कार्य प्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। समस्त जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की शिकायत की। मंत्री सख्त अंदाज में निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक करते हुए सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगरी क्षेत्र में विद्युत उपलब्धता को बढ़ाने हेतु 15 दिन में विधानसभा क्षेत्रवार प्रोजेक्शन बनाएं,जहाँ जो भी आवश्यकता है उसका उल्लेख करें ताकि आपूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।बैठक में उपस्थित क्षेत्रवार अधिशासी अभियंता विद्युत ने अपने अपने क्षेत्र में क्षमता वृद्धि की जानकारी दी। मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने समीक्षा के दौरान आईसीडीएस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन माह के अंतर्गत अंतर्गत सैम और मैम बच्चों को चिह्नित कर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये ताकि उनके स्वास्थ्य को जल्द से जल्द बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन ग्रहण करने लाभ की जानकारी देते हुए बताएं कि प्रसव के दौरान कोई समस्या नहीं होगी और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकेगें। विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है,जनता को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने किया। समीक्षा बैठक में विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्य, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एडीएम प्रशासन ए के सिंह, सचिव जेडीए श्रीमती उपमा पांडेय,एडीएम नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुजान सिंह लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।