किशोरी का शव पानी में उतराता मिला, आत्महत्या की आशंका

किशोरी का शव पानी में उतराता मिला, आत्महत्या की आशंका

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-09-06 News
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा नहर में एक किशोरी का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया है। अभी मृतिका की पहचान नहीं हो सकी। रक्सा थानाध्यक्ष के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली कि एक लड़की की ग्राम सिजवाहा में नहर में शव तैर रहा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे का पानी रोक कर शव को नहर से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया है। मृतिका किशोरी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना क्रम से अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया है।