
विश्बविद्यालय चौकी क्षेत्र :- सूर्य अस्त शराबी मस्त, कारखास के रहमोकरम पर शराबियो की बल्ले बल्ले
झाँसी | अगर आप शराब प्रेमी है तो विश्बविद्यालय चौकी के नाक के नीचे बने सड़क किनारे अंडे, मीठ, मछली की दुकाने आपके के लिए मुफीद जगह है. शराबियों को खुलेआम शराब वो भी सभी सुविधाओं के साथ परोसी जा रही है. शराब की दुकान खुलते ही अवैध रूप से संचालित यह दुकाने बार में तब्दील हो जाती है. इन दुकानों के सामने से पुलिस की गाड़ी ओर पैदल गस्त गुजरती जरूर है लेकिन बिना कार्रवाई आगे बढ़ने के लिए. जिसको देख के ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि नियम ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है. जहां शराब प्रेमियों के लिए सारी व्यवस्था मौजूद है. गर्मी से निजात के लिए कूलर पंखे से लेकर खाने पीने का सारा अरेंज खुले में ही चल रहा है. विश्बविद्यालय चौकी क्षेत्र में शाम होते ही पियक्कड़ों का जमावड़ा लग जाता है. भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में लोग खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं. सड़क किनारे बाइक लगाकर लोग शराब पीते हैं, जिसकी वजह से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. बता दें इस दुकान से महज चंद क़दमों की दूरी पर विश्वविद्यालय चौकी है बावजूद इसके लोग खुलेआम शराब का सेवन करते हैं. यहां रहने वाले आसपास के लोगों का कहना है की शाम होते ही घर से निकलना दूभर हो जाता है. शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. खबर सूत्रों ओर स्थानीय निवासियों के अनुसार सबंधित चौकी क्षेत्र के कारखास के रहमोकरम पर इन अवैध दुकानों पर खुलेआम सड़को पर शराब परोसने का खेल जारी है. स्थानीय लोगो के अनुसार अंधेरा होते ही यहां भीड़ लग जाती है. कई बार तो मारपीट की नौबत आ जाती है. बता दें कि योगी सरकार ने सख्त हिदायत दे रखी है कि कहीं भी खुले में शराब नहीं पिलायी जा सकती . लेकिन आरोप है कि मिलीभगत से यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है.