न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा युवक

न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा युवक

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-29 News
झाँसी | मंडी पुलिस चौकी, थाना व उच्च अधिकारियों के यहाँ दर दर की ठोखरे खाकर पीड़ित युवक न्याय की गुहार लगाकर हताश हो चूका है.पीड़ित युवक को समझ आ चूका की समाज में सच का कम और झूठ का अधिक बोलबाला है. युवक को न्याय मिलना तो दूर अब उसे छेड़खानी जैसे संगीन आरोप में फ़साने का षड्यंत्र रचा जा रहा ऐसा उक्त युवक का मानना है बताते चले की पीड़ित युवक हिमांशु शर्मा पुत्र शम्भू दयाल शर्मा निवासी शहीद पार्क के सामने झोकनबाग थाना नबावाद का निवासी है उसने बताया की दिनांक 15 अगस्त को शाम 8:30 बजे में मन्दिर से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में खुशीपुरा ट्यूब बैल के पास राजेश रायकवार, उर्फ (छोटू चौबे), राहुल रायकवार उर्फ कल्लू पुत्र रमेश रायकवार, समीर पहलवान,सोनू अहिरवार व अन्य दबंग युवको ने उसका पीछा किया और बीआईसी कालेज के पास रोककर गन्दी गन्दी गालियां दी व राजेश रायकवार उर्फ छोटु ने बीस हजार रुपए महीना की रंगदारी मांगी और अन्यथा की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी. उक्त दवंगों ने पीड़ित हिमांशु को धमकाया की अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसे षडयंत्र के तहत छेड़खानी जैसे आरोप में फसवा देंगे. पीड़ित हिमांशु शर्मा ने बताया की पूर्व में वह मंडी चौकी में प्रार्थना पत्र और घटना की सीसीटीवी फुटेज दे चुके है लेकिन मंडी चौकी द्वारा उक्त युवको पर किसी प्रकार कि कोई कार्यवाही न कर राजनीमा का दवाब बनाया जा रहा है. उसके बाद वह क्रमानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना नबाबाद, सीओसीटी, और डीआजी साहब को न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दे चूका है पीड़ित हिमांशु ने बताया की मंडी चौकी द्वारा उक्त युवको पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी और षड्यंत्र के तहत उस पर दवंगों युवको के घर की महिलाओं द्वारा छेड़खानी का आरोप लगा दिया गया. और रोजाना उस पर लगातार शिकायती पत्र वापिस लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा . पीड़ित युवक हिमांशु ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की उक्त दवंगों के ऊपर कार्यवाही कर उसे न्याय दिलाया जायें. और उसके ऊपर जो महिलाओं ने षड्यंत्र के तहत छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया उसकी भी उच्च अधिकारी निष्पक्ष कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करे.