केन्द्रीय कृषि विवि एवं रानी लक्ष्मी बाई इन्क्यूवेटन फाॅर सस्टेनेबल इण्टरप्रिन्योरशिप  (राइज) स्मार्ट सिटी नगर निगम के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन

केन्द्रीय कृषि विवि एवं रानी लक्ष्मी बाई इन्क्यूवेटन फाॅर सस्टेनेबल इण्टरप्रिन्योरशिप (राइज) स्मार्ट सिटी नगर निगम के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-29 News
झाँसी। कुलपति सभागार में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं रानी लक्ष्मी बाई इन्क्यूवेटर फाॅर सस्टेनेबल इण्टरप्रिन्योरशिप (राइज) स्मार्ट सिटी नगर निगम झाँसी के मध्य समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर। कुलपति डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने इस एमओयू से कृषि में उद्यमिता का विकास, ग्रामीण रोजगार का सृजन, कृषि में प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन तथा कृषकों को उचित मूल्य मिल सकेगा। इसका लाभ बेरोजगार युवा एवं विद्यार्थियों को भी मिलेगा। उन्होंने विवि में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर युवाओं के लिए रोजगारपरक आठ प्रमाण पत्र कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश (आई.ए.एस) ने कहा कि झाँसी नगर निगम स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कई युवाओं को स्टार्टअप्स के माध्यम से रोजगार से जोड़ रही है। नगर निगम स्मार्ट सिटी में संचालित राइज एवं कृषि विवि के मध्य जो आज एमओयू हुआ है। इससे कृषि विवि के जुड़ने से स्टार्टअप्स में उन्नति एवं नए-नए सुझाव मिलेंगे। इसका लाभ निश्चित ही बुंदेलखण्ड क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को जाॅब सीकर के बजाय जाॅब क्रियेटर (नौकरी ढूंढने वालों के बजाय नौकरी पैदा करने वाले युवा तैयार करने हैं) उन्होंने कृषि विवि के पाॅली हाऊस का भ्रमण कर उसमें लगी सब्जियों की प्रशंसा की। कृषि विवि के जुड़ने से स्टार्टअप्स में उन्नति एवं नए-नए सुझाव मिलेंगे। इसका लाभ निश्चित ही बुंदेलखण्ड क्षेत्र को मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक निदेशक शिक्षा डॉ अनिल कुमार ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से बुंदेलखंड में नवाचारों के साथ विकास की नई उम्मीद व युवाओं को लिए रोजगार बढ़ेंगे। कार्यक्रम सचिव डाॅ. एमजे डोबरियाल ने युवा नवाचार संगम की रूपरेखा व कॉन्क्लेव के 13-14 दिसम्बर में फाइनल राउण्ड होने पर सभी कृषि विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जायेगा। मैनेजर रानी लक्ष्मी बाई इन्क्यूवेटर फाॅर सस्टेनेबल इण्टरप्रिन्योरशिप के अंकित रजक ने कहा कि राइज एक परियोजना है। जो स्मार्ट सिटी नगर निगम के अन्तर्गत कार्य कर रही है। इसके अन्तर्गत 27 स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका प्रथम बैच नगर निगम में 12 मार्च को प्रारम्भ हो गया था। इस अवसर पर विवि के सभी अधिकारीयों सहित मेधा फाउन्डेशन के अभिषेक वर्मा, कुमारी वैभव एवं राइज के अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ बीजिलक्ष्मी ने एवं डॉ एसएस कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।