मानवाधिकार संरक्षण एवं पत्रकार एकता संघ में शामिल हुए श्यामबाबू मोदनवाल और आशीष एड

मानवाधिकार संरक्षण एवं पत्रकार एकता संघ में शामिल हुए श्यामबाबू मोदनवाल और आशीष एड

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-26 News
सुलतानपुर। भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण व पत्रकार एकता संघ की एक संयुक्त बैठक बढ़ैयाबीर स्थित कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला संयोजक अरविंद चौरसिया के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान आरएसएस के पवनेश मिश्रा व अभिषेक शुक्ला की गौरवमयी उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी श्यामबाबू मोदनवाल व आशीष बरनवाल एडवोकेट को सर्वसम्मति से दोनों संगठनों में शामिल किया गया। विदित हो कि लोकप्रिय समाजसेवी श्यामबाबू मोदनवाल जो कि मोदनवाल समाज के चौधरी होने के साथ साथ सुलतानपुर कैटर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक हैं। 56 वर्षीय श्यामबाबू मोदनवाल लंबे अरसे से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग देते चले आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बी काम एलएलबी तक उच्च शिक्षा प्राप्त अति विनम्र स्वभाव के आशीष बरनवाल एडवोकेट जो कि शहर के चौक घंटाघर क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध दुकान मनीष वस्त्रालय परिवार के सदस्य हैं। बैठक के दौरान रवि सोनी, राजन गुप्ता, ओमप्रकाश मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह सनी, अशोक वर्मा, प्रदीप मिश्रा, रामदीन अग्रहरी आदि मौजूद रहे।