अहंकारी,इर्ष्यालु व घमंडिया स्वभाव के लोग सदैव‌ सामाजिक एकता में बाधा उत्पन्न करते हैं

अहंकारी,इर्ष्यालु व घमंडिया स्वभाव के लोग सदैव‌ सामाजिक एकता में बाधा उत्पन्न करते हैं

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-25 News
सुलातानपुर। मोदनवाल समाज शाहगंज जौनपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता जो कि श्री संगत जी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु आर्थिक सहयोग हेतु क्षेत्रवार भ्रमण करते हुए सुलतानपुर शहर पधारे। जहां पर समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एड राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल मोदकवाल आर्गनाइजेशन नमो इंडिया के आवास पर उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन व स्वागत किया गया। तत्पश्चात डी पी गुप्ता ने मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग हेतु इक्कीस हजार रूपये की धनराशि का चेक अनिल कुमार गुप्ता को भेंट किया। इस दौरान उपस्थित मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने मोदनवाल समाज को संदेश देते हुए कहा कि सभी को सामाजिक भाईचारे व आपसी एकता के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एड ने कहा कि कुछ तथाकथित स्वयंभू और अहंकारी स्वभाव के लोग जो निरंतर ईर्ष्या द्वेश‌ से ग्रसित रहते हैं। वे मोदनवाल समाज के एकता और भाई चारा के लिए बाधक बने हुए हैं। ऐसे निंदनीय स्वभाव वाले अपनी घमंडिया स्वभाव में सुधार लावें और मोदनवाल समाज की एकता, भाईचारा और प्रगति में बाधक न बनें।