पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी  कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा  रेंज के जनपदों में आयोजित

पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा रेंज के जनपदों में आयोजित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-23 News
झाँसी। उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 23-08-2024 को जनपद झाँसी के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया तथा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी आदि स्थित केंद्रों में चेकिंग-फ्रिस्किंग, कंट्रोल रूम, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व अन्य सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत मुआयना कर शासन की मंशानुसार शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के अनुरूप लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। झाँसी रेंज के जनपद झाँसी में 27, जालौन में 13 व ललितपुर के 8 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी जा रही है। इस मौके पर केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस पर्यवेक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।