
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत गुड-टच, बेड-टच कार्यशाला सम्पन्न
झाँसी | सामाजिक संस्था नव-प्रभात कृति के तत्वावधान में ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज शिवाजी नगर में आयोजित शिक्षार्थी जन जागृति आत्मरक्षा कार्यशाला गुड-टच बेड- टच आयोजित हुई. कार्यशाला के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधिका अर्चना गुप्ता , एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार पुरवार उपस्थित रहे. कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने की.कार्यशाला में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने सभी आयु वर्ग की छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के समय मे घटित विभिन्न स्थितियो के मध्य शिक्षाप्रद लघु कहानियों संग खिलौना गुड़िया के माध्यम से गुड़ टच बेड टच बताते हुए अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाया एवं दैनिक जीवनचर्या में मोबाइल फोन व् सोशल मीडिया उपयोग,सोशल मीडिया के काल्पनिक प्रेमजाल से बचने,और घर से बाहर जाने के समय स्वयं की सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प बिंदुओं व् अनेक महत्वपूर्ण प्रमुख तथ्यो पर प्रकाश डाला.कार्यशाला में वरिष्ठ संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने सभी शिक्षार्थियों को घर व बाहर के नर पिशाची अपराधियो द्वारा किये जाने वाले गुड-टच बेड-टच,छेड़ छाड़, अभद्रता,अशिष्टता सम्बन्धी अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाते हुए ज्वलनशील स्प्रे,मिर्ची पाउडर साथ में रखने के साथ साथ आपातकालीन सुरक्षा नंबर पुलिस विभाग-100.,चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 महिला हेल्प लाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090 एवम सर्व सहायता सुरक्षा नम्बर-112 को अनिवार्य रूप से याद रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया कार्यशाला में समूह संयोजिका शालिनी साहू, स्वाति राठौर एवं रश्मि वर्मा ने उच्च कक्षा में अध्यनरत सभी छात्राओं को सुरक्षित रहने के संकल्प बिंदु समझाते हुए अपनी उम्र से छोटे छोटे बच्चो को सुरक्षा जाग्रति प्रदान करने के लिए उत्साहवर्धित करते हुए सुरक्षा संकल्प बिन्दुओ की जन जागृति पम्पलेट वितरित किये गए छात्र छात्राओं के सशक्तिकरण कार्यशाला में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने सभी को उदबोधित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन मासूम बेटियो व् नारी अस्मिता से दुर्व्यवहार की घटनाओं की अधिकता के कारण दुष्कर्मी कुकर्मी होती भारतीय संस्कृति में अपने परिवार की मासूम बेटियो को बचा पाने की चाहत आज हर माता पिता की चिंता का प्रमुख कारक है। ऐसे समय में सभी माता पिता व् अध्यापक बन्धुओ का ये प्रमुख दायित्व है कि वह अपने बच्चो में आत्म सुरक्षा के प्रति नियमित जागृति प्रदान करने के लिए संकल्पित हो ताकि सुरक्षित संकल्प बिंदुओं को याद रख कर सभी मासूम बच्चियां अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए प्रेरित होकर जन जन के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो सके कार्यशाला समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से संस्था प्रतिनिधि सदस्यों को गेस्ट ऑफ़ हॉनर के सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यशाला का संचालन समूह अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने किया.अंत में अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया.कार्यशाला में रूपम अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल ,प्रिया अवस्थी,शालिनी साहू, स्वाति राठौर,रश्मि वर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन से श्रीमती संजू मिश्रा,गीता,रीता,रीना सोनी,शिखा मुखरैया,राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे.