मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा घनश्याम गुप्ता का जिले में हुआ आगमन

मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा घनश्याम गुप्ता का जिले में हुआ आगमन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-22 News
सुलतानपुर। मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा घनश्याम गुप्ता का ज्ञानपुर भदोही से अयोध्या यात्रा के क्रम में देर शाम सुलतानपुर आगमन हुआ, जहां थोड़ी देर के लिए उनका रूकना नेशनल मोदकवाल आर्गनाईजेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डी पी गुप्ता एडवोकेट के आवास मधुवन निवास बढ़ैयाबीर पर हुआ, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हुई बैठक में डा घनश्याम गुप्ता का समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एड से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों लोगों में वैश्य समाज व हलवाई समाज की एकता और एकजुटता के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करने हेतु एक दूसरे को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अनुज बरनवाल, मुकेश स्वर्णकार, रंजीत गुप्ता , अशोक गुप्ता, संजीव जायसवाल ,आनंद सेठ, राहुल गुप्ता, दिनेश ओमर , राजेंद्र मोदनवाल, श्यामबाबू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।