
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीन बंसल को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये किया सम्मानित
झाँसी। झाँसी रेलवे में कार्मिक विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रवीन बंसल को उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्यशैली से प्रभावित होकर मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। आपको बता दें कि श्री बंसल द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्ण दक्षता से कार्य करते हुये कर्मचारियों को रेलवे की विभिन्न स्कीमों के तहत जानकारी प्रदान करते हुये जागरूक किया व रेलवे के राजस्व को बढ़ाने का कार्य किया। स्वास्थ्य कार्ड के लिये भी कर्मचारियों व सेवा निवृत कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुये सेवायें दे रहे हैं। प्रवीन बंसल जी रेलवे के जिस भी पटल पर रहे हैं, पद की गरिमा को बनाये रखा। रेलवे के कर्मचारी उनसे हमेशा सन्तुष्ट नजर आये। रेलवे कर्मचारियों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त हुई है कि वह कभी कार्य को टालते नहीं हैं उनकी कार्यशैली लटकाने, भटकाने वाली कभी नहीं रही। प्रवीन जी मृदुभाषी एवं सरल हैं, उनके सहज, सरल स्वाभाव एवं उत्कृष्ट को देखते हुये मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा सम्मानित किया गया। पता चला है शीघ्र ही वह सेवानिवृत होने जा रहे हैं जिससे उनकी जगह किसको जिम्मेदारी दी जाये मन्थन चल रहा है।