लायन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321 बी 2 का अधिष्ठान समारोह सम्पन्न

लायन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321 बी 2 का अधिष्ठान समारोह सम्पन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-11 News
झाँसी। लायन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321 बी 2 के अधिष्ठापन के अवसर पर होटल लेमन ट्री में लॉ. मिनी अरोरा, लॉ. प्रीति नेवालकर एवं लॉ. कल्पना पाण्डेय के अथक प्रयास से 53 बच्चों को निशुल्क साईकिल वितरण पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉ नरेश अग्रवाल, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लॉ विनोद खन्ना, एमजेएफ लायन अनिल अरोरा सीए डिस्ट्रिक गर्वनर, प्रथम महिला लॉ अलका अरोरा, निवर्तमान डिस्ट्रिक गर्वनर सी ए लॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, एमजेएफ लॉ सन्मति सराफ वाईस डिस्ट्रिक गर्वनर प्रथम, लॉ शरद अग्निहोत्री वाईस डिस्ट्रिक गर्वनर द्वितीय एवं पूर्व मण्डलाध्यक्षों द्वारा किया गया। लायन्स क्लब इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321 बी 2 के अधिष्ठापन समारोह की अध्यक्षता लॉ अनिल अरोरा डिस्ट्रिक गर्वनर -लॉ. अलका अरोरा द्वारा की गई। मंचासीन मुख्य अतिथि पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय अध्यक्ष लॉ नरेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लॉ विनोद खन्ना-लॉ. रेनू खन्ना, लॉ. जे.पी. सिंह-लॉ. सिम्मी सिंह, अधिष्ठापन चेयरपर्सन लॉ. वीरेश्वर शुक्ला, निवर्तमान डिस्ट्रिक गर्वनर लॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता लॉ सन्मति सराफ प्रथम मण्डलाध्यक्ष लॉ. सुनीता सराफ, लॉ शरद अग्निहोत्री द्वितीय मण्डलाध्यक्ष रिचा अग्निहोत्री, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, अधिष्ठापन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान-लॉ. बबीता चौहान का मार्त्यापण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वन्दना कर किया गया। लॉ. खुशबू गुप्ता द्वारा ध्वज वन्दना प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय गान के उपरान्त लॉ. सुनीता सराफ द्वारा लायनिज्य के सिद्धान्त का वाचन किया गया। अधिष्ठापन चेयरपर्सन लॉ. वीरेश्वर शुक्ला द्वारा मात्र एक डेढ़ माह के कार्यकाल में डिस्ट्रिक द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जिला केबिनेट द्वारा डिस्ट्रिक फ्लैग, डिस्ट्रिक गवर्नर का फ्‌लैग, प्रथम मण्डल अध्यक्ष का ध्वज, द्वितीय मण्डलाध्यक्ष का ध्वज, एवं लियो क्लब के ध्वज का प्रस्तुतिकरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि के परिचय का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉ नरेश अग्रवाल द्वारा डिस्ट्रिक गवर्नर के अथक प्रयास से द्वारा को किये गये दान की सराहना करते हुये कहा कि अल्प समय में 10 नये लियो क्लब गठित कर कीर्तिमान स्थापित किये जाने, 10 नागरिकों को निशुल्क कान की मशीन वितरित किये जाने, 53 बच्चों को साईकिल वितरित किये जाने आदि कार्यों की सराहना की गई। तदोपरान्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मण्डल निदेशिका "शुभारम्भ" का विमोचन भी किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी लॉ. जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा केबिनेट का अधिष्ठापन कराया गया। प्रथम मण्डलाध्यक्ष लॉ. सन्मति सराफ एवं द्वितीय मण्डलाध्यक्ष लॉ. शरद अग्निहोत्री द्वारा अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक के निरन्तर नये-नये कीर्तिमान पर प्रकाश डाला गया तथा नये एम.जे.एफ. लायन सदस्यों को सम्मानित किया गया। लॉ. जे. पी. सिंह एवं लॉ. विनोद खन्ना द्वारा डिस्ट्रिक द्वारा निरन्तर किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लॉ. वन्दना निगम, लॉ. प्रदीप अरोरा, केबिनेट सेक्रेट्री लॉ. मिनी अरोरा, लॉ. नवीन गुप्ता-लॉ. कविता गुप्ता. राजीव बब्बर-लॉ. उपासना बब्बर, ला. हरगोविंद सेठी, ला. श्याम जी निगम, ला. अनिल गुप्ता, ला. सुरेश चन्द्र बाजपेई, ला. सुभाष जायसवाल, कोर्डीनेटर लॉ. प्रदीप अरोरा, कोर्डी. लॉ. तरूण गाँधी, लॉ. दीपांशू डे, कोर्डी. लॉ. अमित तिवारी, केबिनेट ट्रेजरार लॉ. शोभित अग्रवाल, लॉ. अजय मोदी, कोर्डी. लॉ. प्रीति नेवालकर, लॉ. चित्रा सिंह, लॉ राकेश गुप्ता, लॉ. सुधीर गुप्ता, लॉ. हर्षवर्धन, लॉ. सौरभ जैन, लॉ. अब्दुल खालिद, लॉ. आनन्द कुमार सक्सेना, लॉ. सुरजीत भुसारी, लॉ. अशोक बिलगैया, लॉ. एच.पी. वर्मा, लॉ. राकेश जायसवाल, लॉ. जगदीश पचौरी, लॉ. श्रीकांत तिवारी, लॉ. रविकांत गुप्ता, लॉ. नीरज मल्होत्रा, लॉ. आशु मित्तल, लॉ. स्मृति सेठ, लॉ. लॉ. ज्योति नगरिया, लॉ. नरेन्द्र मुखरैया, लॉ. राजेन्द्र गुप्ता, लॉ. अतुल सेठ, लॉ. आनन्द कुमार सक्सेना, लॉ. अब्दुल खालिद, लॉ. आजम बेग, लॉ. अनिल चौधरी, लॉ. दिलीप गुप्ता, लॉ. एम.पी. सिंह बुन्देला, लॉ. वीना मिश्रा, लॉ. अल्पना श्रीवास्तव, लॉ. राजेश शुक्ला, लॉ. सुनील दुबे, लॉ. वैभव अग्रवाल, लॉ. राकेश पुरवार, लॉ. यासिर अराफात, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लॉ. डी.पी. सिंह एवं लॉ. किरण सिंह ने किया। डिस्ट्रिक केबिनेट सेक्रेटी लॉ. मिनी अरोरा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया तथा लॉ. अनिल अरोरा द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।