हरियाली तीज क्वींन बनी श्रीमती चंचल श्रीवास्तव

हरियाली तीज क्वींन बनी श्रीमती चंचल श्रीवास्तव

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-11 News
झांसी। कायस्थ संघ अन्तराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन एफल क्लब गोमतीनगर लखनऊ में किया गया. जिसमें समाज की काफी महिलाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ० ज्योसना श्रीवास्तव, डिवाइन हॉस्पिटल की निदेशक श्रीमती आभा श्रीवास्तव, सहायक आयकर आयुक्त श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं डॉ० चित्रा श्रीवास्तव ने सामुहिक निर्णय लेकर तीज क्वींन का खिताब श्रीमती चंचल श्रीवास्तव को प्रदान किया. इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मोमेन्टो एवं सर्टिफीकेट प्रदान किये गए है कार्यक्रम का संचालन कु० सुकन्या सिन्हा एवं कु० तनु खरे द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, राखी, अनीता, पुष्प लता, मधु, अर्चना, रश्मि, ममता, डॉ० किरन, डॉ० आरती, सरिता, अलका, बबिता एवं शालिनी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया।अन्त में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, महासचिव श्रीमती नीलम श्रीवास्तव को धन्यवाद एवं बधाई दी।