जल संरक्षण को लेकर चलाया गया अभियान, बंच्चो को दिलाई गई शपथ

जल संरक्षण को लेकर चलाया गया अभियान, बंच्चो को दिलाई गई शपथ

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-11 News
झाँसी | राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्ल्यूपी) एक केन्द्र प्रायोजित योजना है. जिसका उद्देश्य देश की ग्रामीण आबादी को पर्याप्त और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है | आज बच्चों को स्वच्छता और जल की अहमियत बताई व उनको जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया । उनको शपथ दिलाते हुए विभिन्न खेल व कला प्रतियोगिता के द्वारा जागरूक किया गया lकलरया गाँव में सहारिया जनजाति के लोग निवास करते हैं जिनके पास सरकार के कार्यक्रमों का लाभ पहुँचाने अति आवश्यक है l यह जनजाति पहले से ही पिछड़ी है और विभिन्न परेशानियों से गुजर रही है l गर्मियों में इन्हें कोसों दूर पानी के लिए जाना पड़ता है और गाँव में साफ़ सफ़ाई के अभावों में विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं l इसलिए इन्हें मूल धारा से जोड़ने के लिए यह कार्य सरकार द्वारा सराहनीय पहल है. इस मौके पर अनन्या खरे ने कहा कि हम सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहना होगा ,जल की बचत के साथ साथ जल संचय के भी अधिक से अधिक उपाय करने होंगे शहरी क्षेत्रों में छतों के पानी को एव गांव में खेतों के पानी बहने से रोकना होगा नही तो दिन प्रतिदिन जल का स्तर कम होता जाएगा इस मौक़े पर प्राथमिक विद्यालय कलरया में प्रधान अध्यापिका कु. अनन्या खरे, अध्यापक विश्वज्योति देवलिया, रेखा रानी व रतन कुमारी मौजूद रहे l